फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Holi market decorated with hi-tech squirt guns and herbal colours

Amroha News: हाईटेक पिचकारियों और हर्बल रंगों से सजा होली का बाजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Holi market decorated with hi-tech squirt guns and herbal colours
अमरोहा। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंग-बिरंगे गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से सज गए हैं। इस बार स्वदेशी पिचकारी और हर्बल रंगों की खास डिमांड देखी जा रही है।
विज्ञापन

दुकानों पर हाईटेक पिचकारियों की भरमार है, जिनमें हेलीकॉप्टर, लड़ाकू विमान, मिसाइल टॉप, वाटर गन और वाटर टैंक जैसी डिजाइन बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार होली को खास बनाने के लिए नई-नई तकनीक वाली पिचकारियां बाजार में उतारी गई हैं। मिसाइल नुमा पिचकारी से रंगों की बौछार के साथ अबीर-गुलाल भी उड़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन

वहीं, अबीर-गुलाल उड़ाने के लिए मैजिक रेनबो मशीन ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों के लिए खास मैजिक गुब्बारे, कलर मैजिक आइटम, पार्टी पापड़ अबीर और जंगली जानवरों के मुखोटे भी बाजार में उपलब्ध हैं। मैजिक गुब्बारों में पाइप के माध्यम से बाल्टी में रंग भरकर प्रयोग किया जाएगा, जिससे
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग तो दिखाई देगा, लेकिन आवाज नहीं होगी। इसी तरह मैजिक आइस
भी पाउडर के रूप में पैकेट में उपलब्ध है। दुकानदार ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि इस बार लोग केमिकल युक्त रंगों से परहेज कर रहे हैं और हर्बल रंग, अबीर व गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed