{"_id":"5e6921a38ebc3ec573777926","slug":"holi-leave-bank-open-jpnagar-news-mbd3428263137","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के बाद खुले बैंक, ग्राहक उमड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के बाद खुले बैंक, ग्राहक उमड़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। होली की छुट्टी के बाद बैंकों की शाखाएं बुधवार को खुलीं। बैंकों में कामकाज के लिए ग्राहक बैंक शाखाओं में उमड़ पड़े। सर्वर में समस्या से शुरुआती समय में कामकाज बाधित रहा। जरूरत के रुपये के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद लोगों को रुपये मिल सकें। वहीं एटीएम में दोपहर में रुपये भरे गए। देर शाम तक एटीएम से लोगों ने रुपये निकाले।
आजाद रोड, अतरासी तिराहा, बड़ा बाजार आदि इलाकों में लगभग 10 बजे जैसे ही बैंकों की शाखाओं के चैनल खुल गए। इसके बाद ग्राहकों में काउंटर पर पहुंचने के लिए आपाधापी मच गई। सुरक्षा गार्डों ने भीड़ को संभाला। आजाद रोड स्थित एक बैंक शाखा में सर्वर की समस्या से लेनदेन बाधित हो गया। इसके चलते रकम की निकासी कुछ देर से हो सकी। वहीं विकास भवन स्थित प्रथमा बैंक में भीड़ नहीं दिखी। दोपहर के बाद काउंटर पर इक्का दुक्का लोग आए। इससे बैंक स्टाफ को सहूलियत मिली। इसके अलावा जोया रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में दोपहर में कतार में लोग खड़े दिखें।