{"_id":"67d1ee0893f33af71606ee1d","slug":"holi-is-a-festival-of-love-and-harmony-shashi-jain-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-135967-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : शशि जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : शशि जैन
Thu, 13 Mar 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
पालिकाध्यक्ष शशि जैन ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। यह समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।
बुधवार को नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में उन्होंने यह बातें कहीं। समारोह में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष अतुल जैन भी मौजूद रहे।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि रमजान माह के दूसरे जुमे को देखते हुए हमें होली को इस तरह से मनाना है जिससे दूसरे संप्रदाय के लोगों को परेशानी न हो। एक दूसरे की भावना का सम्मान करना है। ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने सभी को होली की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए इस तरह त्योहार को मनाना है कि दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को परेशानी न हो। साथ ही कानून व्यवस्था का पूरा सम्मान करना है। एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अमित सैनी, विनीता सैनी, प्रेम सिंह सैनी, मुकेश सक्सेना नाटेभाई, राजेश आर्य, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।