फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   holi firied in 1100 places

1100 स्थानों पर होगा होलिका दहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
holi firied in 1100 places
अमरोहा। दस मार्च को जिलेभर में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिलेभर में करीब 1100 स्थानों पर होलिका दहन होगा। तीन मेलों के अलावा छोटे-बड़े 20 जुलूस भी निकाले जाएंगे। माहौल बिगाड़ने वाले हुड़दंगियों पर खाकी की पैनी निगाह होगी। इसमें होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक पुलिस का सभी चौराहों पर सख्त पहरा रहेगा। इसके लिए एसपी ने सभी थानों और कोतवाली के प्रभारियों को निर्देशित कर दिया है। जहां भी होलिका लगती है, वहां पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। होली पर बवाल करने वाले हुड़दंगियों से निपटने को एसपी विपिन ताडा ने खाका तैयार कर लिया है। इसमें सभी सर्किल सीओ और थानाध्यक्षों को गांवों में जाकर लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने और किसी भी प्रकार से माहौल नहीं बिगाड़ने की हिदायत देने के निर्देश दिए हैं। होलिका दहन वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था की है। यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के होलिका दहन स्थलों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है। होली पर हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने जिले के 50 संवेदनशील क्षेत्रों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने का निर्णय लिया है। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जिले में करीब 1100 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन हसनपुर कोतवाली के गांव झकड़ी, आदमपुर थाना के गांव रहरई और नगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी में मेले आयोजित होंगे। इसके अलावा जिलेभर में एकादशी, धुलैड़ी समेत 20 जुलूस भी निकाले जाएंगे। होलिका दहन से लेकर धुलैड़ी तक पुलिस चौकस रहेगी। जबकि देहात इलाकों में पुलिस गश्त करेगी। धुलैड़ी वाले दिन बाइक पर फर्राटा भरने वाले युवाओं पर शिकंजा कसा जाएगा। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

किस थाना क्षेत्र में कितने होलिका स्थल
नगर कोतवाली 82
अमरोहा देहात 140
नौगांवा सादात 101
डिडौली 87
मंडी धनौरा 97
बछरायूं 79
रजबपुर 87
गजरौला 87
हसनपुर 113
सैदनगली 89
आदमपुर 138
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed