फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hiway jam by women

डेरे हटाने के विरोध में घुमंतू जाति की महिलाओं ने हाइवे किया जाम, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
hiway jam by women
रजबपुर(अमरोहा)। डेरे खाली कराने के विरोध में घुमंतू परिवार की महिलाओं ने शनिवार की शाम नेशनल हाईवे जाम कर हंगामा किया। तमाम महिलाओं ने वाहनों के आगे बैठकर आक्रोश जताया। करीब बीस मिनट नेशनल हाइवे पर महिलाओं का कब्जा रहा। जाम लगने के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे पहले डेरा स्थल पर महिलाओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। राहगीरों के मिन्नत करने पर महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में एक डेरे को आग लगा दी गई। जिससे अफरातफरी मच गई। देर रात तक डेरा स्थल पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। वहीं, हाइवे जाम करने के मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

यह पूरा प्रकरण रजबपुर थानाक्षेत्र के शकरपुर गांव का है। पिछले कई वर्षों से गांव के बाहरी छोर पर घुमंतू परिवारों के लोग अवैध रूप से अपने डेरे बनाकर रहते हैं। इन लोगों ने यहां के स्थायी पते के आधार कार्ड, पहचान पत्र और अन्य कागज बनवा लिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कई बार इनका सत्यापन कर चुके थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अचानक पुलिस डेरे खाली कराने पहुंच गई थी। इस दौरान डेरों में रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को घेराव कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया तो महिलाओं ने खींचतान कर युवक को छुड़ा लिया था। इस दौरान पत्थर भी फेंके गए थे। बाद में पुलिस दो दिन के भीतर डेरे खाली कराने का अल्टीमेटम देकर वापस लौट आई थी। बताते हैं कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे फिर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार डेरे खाली कराने पहुंच गए। इस दौरान कई डेरों को तितर-बितर करा दिया था। लेकिन, गुस्साई महिलाएं एकत्र होकर वैंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे पर पहुंच गई। यहां मुरादाबाद से दिल्ली लेन को जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। तमाम महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर वाहनों के आगे बैठ गईं। करीब 20 मिनट तक हाईवे पर आक्रोशित महिलाओं का कब्जा रहा। जाम लगने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बताते हैं कि जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वाहनों में बैठे राहगीरों ने खुद मिन्नतें कर महिलाओं से जाम खुलवाया। इसके बाद महिलाएं फिर अपने डेरा स्थलों पर पहुंच गई। चर्चा है कि इस दौरान संदिग्ध हालात में एक डेरे में आग लग गई। देर रात तक डेरे स्थलों पर पुलिस और घुमंतू परिवार के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। वहीं, पुलिस डेरे हटाने के लिए प्रयासरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed