फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Historysheeter father in law shot his daughter in law dead and surrenders in police station

अमरोहा: थाने पहुंचकर बोला हिस्ट्रीशीटर- साहब, बहू बात नहीं मानती थी, गोली मारकर आया हूं, घर में पड़ा है शव

Thu, 30 Sep 2021 02:14 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Sep 2021 02:14 PM IST
सार

आरोपी ने पुलिस से बोला- साहब! भतीजे की पत्नी कहना नहीं मानती थी। दूसरे के कहने पर चलती थी। उसके घर में कई लोगों का आना-जाना था। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है।

विज्ञापन
Historysheeter father in law shot his daughter in law dead and surrenders in police station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में हिस्ट्रीशीटर चचेरे ससुर ने भतीजे की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा और खुद ही हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस से बोला- साहब! भतीजे की पत्नी कहना नहीं मानती थी। दूसरे के कहने पर चलती थी। उसके घर में कई लोगों का आना-जाना था। कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसलिए सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। उसका शव घर में पड़ा है। 
विज्ञापन


आरोपी का कबूलनामा सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिपपुर गांव की है। यहां पर स्व. बनी सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में दो बेटे कुंवरपाल और अरविंद थे। चार साल पहले कुंवरपाल की मौत हो गई थी। लिहाजा उसकी पत्नी सीमा ने अपने देवर अरविंद के साथ शादी कर ली थी। उसके दो बेटे भी हैं। आरोप है कि मृतिका सीमा की अपने चचेरे ससुर रामपाल से अक्सर अनबन रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपाल हिस्ट्रीशीटर है, वह वर्ष 1993 में हत्या में शामिल रहा है। दोनों के घर पड़ोस में हैं। छोटी-छोटी बातों पर आपस में दोनों का विवाद होता रहता था। बुधवार रात को महिला अपने घर सोई थी। तड़के करीब चार बजे हिस्ट्रीशीटर चचेरे ससुर ने घर में घुसकर सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 


परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया और हत्या का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा बरामद कर लिया। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। बाद में सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय तोमर का कहना है कि चचेरे ससुर ने महिला की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed