फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hindoo sangathan against at javdekar programme

प्रकाश जावड़ेकर के कार्यक्रम के विरोध में उतरे हिंदू संगठन

Fri, 05 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
hindoo sangathan against at javdekar programme
कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : amar ujala
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फारुखी के स्कूल में प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के कार्यक्रम को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल आ गया है। संगठनों ने कार्यक्रम में आने पर मंत्री का विरोध करने का एलान कर दिया है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिंद्रनंद गिरि ने कहा कि हिंदू संगठनों को ओर से मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे।    
विज्ञापन

 
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य कमाल फारुखी के मैक्सो पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, सांसद कंवर सिंह तंवर और विधायक महबूब अली के आने के बात भी कही गई थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी हिंदू संगठनों को लगी तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया है। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी महाराज ने भी एक बयान जारी कर प्रकाश जावड़ेकर के कार्यक्रम का विरोध किया है। उन्होंने कि आतंकी का समर्थन करने वाले के व्यक्ति के निजी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री का भाग लेना उचित नहीं है। यदि वो ऐसा करते हैं तो समस्त हिंदू संगठनों की ओर से मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। मामले की जानकारी भाजपा के आला नेताओं के साथ आरएसएस के पदाधिकारियों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि सपा का राष्ट्रीय सचिव रहते हुए कमाल फारुखी ने इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल की गिरफ्तारी पर विवादित बयान जारी करते हुए कहा था कि यासीन भटकल को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वो मुस्लिम है। विवादित बयान के बाद तत्कालीन सपा मुखिया ने उन्हें पद से हटा दिया था।

इसके बाद गत विधानसभा चुनावों में उनके सपा को छोड़कर बसपा में शामिल होने की भी बातें सामने आई थीं। वहीं, विहिप के जिला मंत्री राजेश राणा ने भी प्रकाश जावड़ेकर के कार्यक्रम का विरोध किया है।

उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा का भी विरोध जताया है। उन्होंने कमाल फारुखी की गतिविधियों को हिंदू विरोधी बताया है। कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वो भाजपा नेताओं के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं।      


कमाल फारुखी आतंकी के पक्ष लेकर पहले विवादित बयान दे चुके हैं। ऐसे व्यक्ति के निजी कार्यक्रम में यदि कोई केंद्रीय मंत्री शिरकत करता है तो समस्त हिंदू संगठनों की ओर से उनका विरोध किया जाएगा। काले झंडे दिखाए जाएंगे।    स्वामी यतींद्रानंद गिरी, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed