फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hindi is not just a language of communication but an expression of Indian culture.

Amroha News: हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं भारतीय संस्कृति की अभिव्यक्ति है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hindi is not just a language of communication but an expression of Indian culture.
मंडी धनौरा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। संघ साहित्य और राष्ट्र भाषा विषय पर आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रवादी लेखक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं है। यह भारतीय संस्कृति, परंपरा व सामाजिक चेतना की अभिव्यक्ति है। परिषद की ओर से इस मौके पर उनको सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गोलघर के पास आयोजित गोष्ठी में अशोक कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हिंदी ने राष्ट्रीय एकता मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान डिजिटल के दौर में भी हिंदी तेजी से अपनी वैश्विक पहचान बना रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सिनेमा व साहित्यिक मंचों पर हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता इसका प्रमाण है। गोष्ठी में संघ के सामाजिक सद्भावना परियोजना के संगठन मंत्री रमेश चंद ने कहा ेकि भक्तिकाल से आधुनिक युग तक हिंदी साहित्य ने समाज को दिशा देने के साथ साहित्य को सौंदर्य व संवेदनशीलता प्रदान की।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. यतींद्र कटारिया ने कहा कि हिंदी देश की सांस्कृतिक पहचान है। संघ ने अपनी सौ साल की यात्रा में हिंदी माध्यम को जन जन तक पहुंचाया है। इस मौके पर परिषद के नगर अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, प्रशांक त्यागी, चंद्रजीत यादव, अखिलेश भाटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed