फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Highway widening stuck due to non-completion of culvert

पुलिया का निर्माण पूरा नहीं होने से अटका हाईवे चौड़ीकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

हाईवे चौड़ीकरण के लिए शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के बराबर नई पुलिया बनाने का काम इस कदर धीमी रफ्तार से चल रहा है कि 15 महीने में फाउंडेशन का भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। जिसका खामियाजा हाईवे से 24 घंटे में गुजरने वाले 40 हजार वाहन और उनमें सफर करने वाले लोग भुगत रहे हैं।फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन बनाए जाने का काम वर्षों से चल रहा है। गजरौला से मुरादाबाद और हापुड़ से ब्रजघाट तक सिक्सलेन का अधिकांश कार्य हो गया है लेकिन ब्रजघाट से गजरौला तक 20 किमी लंबे मार्ग को चौड़ीकरण में वन विभाग आड़े गया।

विज्ञापन
Highway widening stuck due to non-completion of culvert

विस्तार

हाईवे चौड़ीकरण के लिए शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के बराबर नई पुलिया बनाने का काम इस कदर धीमी रफ्तार से चल रहा है कि 15 महीने में फाउंडेशन का भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। निर्माण कार्य तेजी से नहीं चलने के कारण 20 किमी लंबे हाईवे चौड़ीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है। जिसका खामियाजा हाईवे से 24 घंटे में गुजरने वाले 40 हजार वाहन और उनमें सफर करने वाले लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

फोरलेन हाईवे को सिक्सलेन बनाए जाने का काम वर्षों से चल रहा है। जिसका निर्माण आईआरबी कंपनी करा रही है। कंपनी पर हापुड़ से मुरादाबाद तक सिक्सलेन का जिम्मा है। गजरौला से मुरादाबाद और हापुड़ से ब्रजघाट तक सिक्सलेन का अधिकांश कार्य हो गया है लेकिन ब्रजघाट से गजरौला तक 20 किमी लंबे मार्ग को चौड़ीकरण में वन विभाग आड़े गया। कारण यह क्षेत्र सेंचुरी के अंतर्गत आता है। जहां पर निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। बीते साल जून में अनुमति लेकर चौड़ीकरण के लिए शहवाजपुर डोर के निकट टूटी पुलिया के बराबर नई
विज्ञापन

पुलिया बनाने का काम शुरू कर दिया। निर्माण कार्य इस कदर धीमी गति से चल रहा है कि 15 महीने बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिया निर्माण के लिए फाउंडेशन बनाए जाने का भी पूर्ण नहीं हुआ है। जिसके कारण हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य अटका है। हाईवे चौड़ीकरण नहीं होने का खामियाजा 24 घंटे में गुजरने वाले 40 हजार वाहनों और उनमें सफर करने वाले लोग भुगत रहे हैं। एसडीएम हसनपुर सुधीर कुमार का कहना है कि हाईवे चौड़ीकरण और पुलिया निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed