{"_id":"66c1221a07e534ebb20c61e4","slug":"highway-made-one-way-for-kanwariyas-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124028-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कांवड़ियों के लिए हाईवे किया वनवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कांवड़ियों के लिए हाईवे किया वनवे
विज्ञापन
अमरोहा। सावन के आखिरी सोमवार को लेकर कांवड़िये जल लेने ब्रजघाट पहुंचने लगे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने हाईवे को वनवे कर दिया है। दिल्ली से मुरादाबाद लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। अब मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के वाहन चल रहे हैं। प्रशासन में मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर ही रोडवेज बसों को चलाने का फैसला लिया है। जबकि ट्रक, कंटेनर व अन्य बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे। हालांकि, कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर रूट प्लान में बदलाव भी किया जा सकता है।
19 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। वैसे तो हर साल सावन के आखिरी सोमवार में कांवड़ियों की भीड़ अधिक रहती थी। लेकिन, इस साल सोमवार को ही रक्षाबंधन का पर्व है। इसलिए कांवड़ियों की भीड़ कम रहने का अनुमान है। शुक्रवार की रात हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे देखे गए, जिसे लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया। शनिवार की सुबह चार बजे से ही हाईवे को वनवे कर दिया गया। जिसके बाद से मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर दोनों तरफ के छोटे बड़े सभी वाहनों को चलाया जा रहा है। जबकि, मुरादाबाद से दिल्ली लेन कांवड़ियों चलेंगे। हालांकि, शनिवार को दिनभर दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर कांवड़ियों के नहीं चलने के कारण सन्नाटा पसरा रहा।
टीएसआई धर्मेंद्र खोखर ने बताया कि अगर कांवड़ियों की भीड़ नहीं रहती है, तो ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया जा सकता है। रविवार को रक्षाबंधन होने के कारण रोडवेज बसों को मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर ही चलाने का फैसला लिया गया है। रोडवेज बस समेत यात्री वाहन चलते रहेंगे। कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर ट्रक, कंटेनर व अन्य बड़े वाहन वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जाएंगे।