फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Highway faces severe traffic jam on full moon day

Amroha News: पूर्णिमा पर भीषण जाम से जूझा हाईवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Highway faces severe traffic jam on full moon day
गजरौला(अमरोहा)। वैशाख माह की पूर्णिमा पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे जाम से जूझ गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भीषण गर्मी में जाम में फंसे लोग पसीने से बेहाल हो गए। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। करीब साढ़े चार घंटे हाईवे पर जाम जैसे हालात बने रहे। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वैशाख पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के ब्रजघाट गंगा में स्नान के कारण हाईवे पर जाम लग गया। दोपहर 12 बजे तक तो हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। जिसके बाद हाईवे को जाम ने अपनी चपेट में ले लिया। वाहनों के पहिए थम गए। जाम इस कदर लगा कि शहवाजपुर डोर तक वाहनों की लाइन लग गई। भीषण गर्मी में हाईवे पर जाम लगने के कारण लोग पसीने से बेहाल हो गए। सबसे अधिक परेशानी महिला और बच्चों को हुई। उनका प्यास ने गले सुखा दिए। उधर हाईवे पर जाम लग जाने के कारण चौपला में यात्रियों को सवारी नहीं मिली। जिसके चलते यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ ने किसी तरह जाम खुलवाया। शाम को साढ़े चार बजे यातायात सुचारू हो सका। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि हाईवे पर दोपहर के बाद जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed