फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High speed truck entered into electric poles, supply to many villages stalled

बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, कई गांवों की आपूर्ति हुई ठप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
High speed truck entered into electric poles, supply to many villages stalled
गजरौला में हाईवे पर बिजली के खंभे में घुसा तेज रफ्तार ट्रक। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे बिजली के खंभे में जा घुसा। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। बिजली विभाग के अधिकारी भी आ गए। देर शाम तक विभाग ट्रक मालिक पर जुर्माना लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार की अपरान्ह लगभग सवा दो बजे यह हादसा हाईवे पर चौपला चौकी से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर मुरादाबाद की दिशा में बंद पड़ी शिवालिक फैक्टरी वाली साइड में हुआ। मुरादाबाद की दिशा में जा रहा ट्रक बिजली के खंभे में जा घुसा। बताते हैं कि हादसे के बाद घबराया चालक ट्रक से कूदकर भाग निकला। गनीमत रही कि ट्रक में करंट प्रवाहित नहीं हुआ। वरना चालक की जान भी जा सकती थी। उधर, हादसे के बाद लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और देहात फीडर की सप्लाई ठप हो गई। वहीं जानकारी होने पर चौपला चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार भी वहां आ गए। बिजली विभाग के जेई साहब सिंह भी टीम लेकर आ गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को वहां से हटवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं हादसे की सूचना ट्रांसपोर्टर को दी गई। देर शाम जेई साहब सिंह ने बताया कि हादसे के कारण फरीदपुर, यकबगड़ी, जलालपुरकलां, महेशरा आदि गांवों की सप्लाई ठप रही। उन्होंने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए एस्टीमेट बनाया जा रहा है। यदि ट्रक मालिक ने इसका भुगतान नहीं किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed