फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High speed truck crushed mason, death

तेज रफ्तार ट्रक ने राजमिस्त्री को कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
High speed truck crushed mason, death
मजदूरी कर घर लौट रहे गांव मिलक पापड़ी निवासी राजमिस्त्री रिंकी(25) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग निकला। परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। मामले में पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ये हादसा बृहस्पतिवार की रात देहात थानाक्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

रिंकू के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि उसका काम डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात रिंकू मजदूरी करके पैदल घर लौट रहा था। करीब नौ बजे जैसे ही वह फूलपुर अदलपुर गांव के बाहर पहुंचा, तभी नन्हेड़ा अल्यारपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने रिंकू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिंकू के परिवार में पत्नी सीमा के अलावा तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल की। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया और आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने बताया कि मामले में ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed