फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High security number plate not installed on 2.25 lakh vehicles

2.25 लाख वाहनों पर नहीं लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
High security number plate not installed on 2.25 lakh vehicles
अमरोहा। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में वाहन स्वामी तेजी नहीं दिखा रहे हैं। फिलहाल 67 हजार वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा चुकी है, जिन वाहनों के नंबर आखिर में शून्य और एक हैं। उनमें नंबर प्लेट लगाने की अंतिम अवधि 15 नवंबर तय की गई है। वाहन के अंत में शून्य और एक नंबर वाले वाहनों का बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के संचालन नियम विरुद्ध हो जाएगा। नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फिलहाल 2,25,924 वाहनों में नंबर प्लेट लगाया जाना बाकी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2,93,263 वाहन पंजीकृत हैं। फिलहाल 67,339 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए फॉर्म जमा किया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख के बाद सरकार हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए आदेश के क्रियान्वयन में जुटी है दरअसल वाहन स्वामी नंबर को लिखने में मनमानी करते थे जिससे दुर्घटना के दौरान चिन्हीकरण में अड़चन आती रही है। सुप्रीम कोर्ट ने वाहनों के नंबर में एक समानता के लिए नियम तय कर दिए। इसके बाद वाहनों के नंबर दो पहिया, चार पहिया या व्यावसायिक वाहनों के नंबर प्लेट निर्धारित तरीके से लिखे जाएंगे। वाहन मालिक मनमाने और नियम विरुद्ध तरीके से नंबर नहीं लिख सकेंगे।
विज्ञापन

ऐसे भरना होगा नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन फॉर्म
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर वेबसाइट पर बुक एचएसआरपी लिंक को क्लिक करना होगा। इसके बाद वाहन की निर्माता कंपनी को चयन करें। इसके साथ ही फॉर्म खुलेगा। चेचिस नंबर और इंजन नंबर भरने के दौरान सावधानी बरतनी होगी। केवल अंतिम पांच अंक भरना है। इसके बाद मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी को दर्ज करना होगा। शुल्क दो पहिया और चार पहिया के अलावा व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग-अलग तय है। न्यूनतम 360 रुपये से लेकर 950 रुपये तक ऑनलाइन भुगतान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है निर्धारित समय
-वाहनों के नंबर के अंत में 2 या 3 है उनके लिए 15 फरवरी 2022
-वाहनों के नंबर के अंत में 4 या 5 है उनके लिए 15 मई 2022
-वाहनों के नंबर के अंत में 6 या 7 है उनके लिए 15 अगस्त 2022
वाहनों के नंबर के अंत में 8 या 9 हैं उनके लिए 15 नवंबर 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed