फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hema will be honored for increasing the attendance of students

छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर हेमा होंगी सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hema will be honored for increasing the attendance of students
छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर हेमा होंगी सम्मानित
विज्ञापन

अमरोहा। उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए अमरोहा से हेमा तिवारी को चुना गया है। हेमा वर्ष 2015 से प्राथमिक विद्यालय अम्हेड़ा विकासखंड जोया में प्रधान अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनको यह सम्मान छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यार्थियों का मंडल स्तर पर योग में प्रदर्शन के अलावा विद्यालय के सुंदरीकरण के लिए किए गए कार्यों की वजह से मिला है।
हेमा तिवारी ने बताया कि जब उनकी नियुक्ति अम्हेड़ा प्राथमिक विद्यालय में हुई थी तो छात्र नामांकन 102 था, लेकिन पढ़ने के लिए विद्यार्थी 25 या 30 ही आते थे। अम्हेड़ा गांव एक वर्ग बाहुल्य है। बच्चों और अभिभावकों की धारणना को बदला आसान नहीं थी। इसको देखते हुए हेमा तिवारी ने गांव में चौपाल लगाईं और प्रार्थना सभा आयोजित की गईं। लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। बच्चों के अभिभावकों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अभिभावकों की धारणना बदलने के लिए एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को स्कूल में बुलाकर उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजित कराए गए। स्कूल को अभिभावों से जोड़ा और जिसके परिणाम है कि आज स्कूल में 168 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं और नियमित रूप से उपस्थिति भी 95 फीसदी रहती है। विद्यालय में ड्रॉपआउट स्तर भी लगभग शून्य हो गया है। हेमा तिवारी मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ मुरादाबाद के बुद्धि विहार में रहती हैं।
विज्ञापन

ग्यारह शिक्षों में चुनी गई हेमा तिवारी
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका हेमा तिवारी ने बताया कि जनपद के सोलह आवेदन हुए थे। जबकि 11 शिक्षकों का चयन हुआ था। डीएम की अध्यक्षता वाली टीम ने ग्यारह शिक्षिकों के नाम शासन को भेजे थे। जिसमें वह जिले के अकेली शिक्षक हैं जो इस पुरस्कार के नवाजा जाएगा। पुरस्कार के लिए चयनित होने के बाद हेमा तिवारी को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। साथ ही शनिवार को उनके स्कूल के स्टाफ और ग्रामीणों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed