{"_id":"6b089983ce1fb430590d2c75","slug":"helpline-launched-for-electoral-roll-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-178714-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मतदाता सूची के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मतदाता सूची के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन
विज्ञापन
अमरोहा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए कलक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर स्थापित किया गया है। अब मतदाता फोन से शिकायत दर्ज कराने के साथ उसके निस्तारण की जानकारी भी ले सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर शुरू इस व्यवस्था में टोल फ्री नंबर 1950 के अलावा 05922-252224 और 05922-251399 पर संपर्क किया जा सकता है। एडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानकर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसमें नाम व व्यक्तिगत विवरण में त्रुटि, पात्र मतदाता का नाम छूटने और अपात्र नाम हटवाने संबंधी शिकायतों का समाधान कराया जा सकेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से सूची में अपनी प्रविष्टियों की जांच कर गड़बड़ी मिलने पर संपर्क केंद्र को सूचना देने की अपील की है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और अद्यतन बनाना है, ताकि कोई पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।