{"_id":"5e4ec5a38ebc3ef27d654521","slug":"heavy-vehicles-stopped-on-state-highway-gajraula-news-mbd340658342","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाईवे पर रोके भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाईवे पर रोके भारी वाहन
विज्ञापन
गजरौला में भानपुर रेलवे क्रासिंग पर मंडी धनौरा की दिशा में जाने के लिए रोके गए भारी वाहन।
- फोटो : GAJRAULA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (अमरोहा)। महाशिवरात्रि के मद्देनजर भारी वाहनों के डायवर्जन का हाईवे पर कोई खास प्रभाव नजर नहीं आया। हालांकि स्टेट हाईवे पर पुलिस ने जगह-जगह अवरोधक लगाकर वाहन रोक दिए। रोडवेज की बस तक नहीं जाने दीं। इसे लेकर यात्रियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। वहीं शुक्रवार की अपराह्न डायवर्जन खत्म कर देने की बात पुलिस ने कही है।
बृहस्पतिवार को भी भारी वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान लागू रहा। हालांकि दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोडवेज की बसें, निजी बसें एवं भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ते नजर आए। कारण, हाईवे पर मुरादाबाद की दिशा में कांवड़ियों की अधिक भीड़ नहीं होना रहा। हालांकि बदायूं-बिल्सी स्टेट हाईवे (मंडी धनौरा मार्ग) पर रूट डायवर्जन का सख्ती से अनुपालन कराया गया। चौपला पर चौकी इंचार्ज एसआई संत कुमार बुधवार की अपराह्न से ही लगातार फोर्स के साथ डटे रहे और वहां अवरोधक लगाकर एक भी भारी वाहन इंदिरा चौक, मंडी धनौरा मार्ग की ओर नहीं जाने दिया। इसे लेकर उनकी वाहन चालकों और यात्रियों से नोकझोंक भी हुई। वहीं, इंदिरा चौक और भानपुर रेलवे फाटक के पास भी पुलिस ने अवरोधक लगा दिए। जो वाहन चोरी-छिपे निकल भी आए। उन्हें कुमराला पुलिस चौकी पर रोक लिया गया। यहां तक आई रोडवेज की बसें तक वापस लौटा दी गईं। वहीं बृहस्पतिवार की तड़के से शाम तक पुलिस ने इंदिरा चौक पर सख्ती की और किसी भी भारी वाहन को नहीं गुजरने दिया। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की अपराह्न के बाद डायवर्जन हटा लिया जाएगा।
सड़क किनारे शराब पी रहे युवकों की कार सीज
गजरौला। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की भीड़ हसनपुर रोड की ओर गुजर रही थी। वहीं, सड़क किनारे कार खड़ी कर कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां आए इंस्पेक्टर की निगाह उन पर पड़ी तो उनका पारा चढ़ गया। उन्हें जमकर फटकार लगाई और कार सीज कर दी। बुधवार की रात नगर में कांवड़ियों के जत्थे हसनपुर की ओर कूच कर रहे थे। चौपला-हसनपुर मार्ग पर शिविर भी लगा हुआ था। वहीं कुछ युवक लाल रंग की कार सड़क किनारे खड़ी कर शराब पी रहे थे। वहां आए इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और कार को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया।