{"_id":"57c5db6e4f1c1b453b2cb621","slug":"heavy-rain-in-amrohawater-and-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर में हर ओर पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर में हर ओर पानी ही पानी
अमर उजाला ब्यूरो/अमरोहा
Updated Wed, 31 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर बारिश के बाद नगर पालिका में हुआ जलभराव।
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी के बाद शाम को आसमान में छाए बादलों ने इस कदर पानी की बारिश की कि हर कोई दंग रह गया।तेज हवा के साथ हुई बरसात से जहां शहरी इलाके की गली व मोहल्लों में घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया, वहीं लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार हो गया। बारिश में भीगते हुए लोग गंदे पानी से होकर अपनी मंजिल तक पहुंचने को मजबूर हो गए। आटो रिक्शा वालों ने बरसात का पूरा फायदा उठाया।
मंगलवार की सुबह से लोग गर्मी से त्रस्त थे। कभी तेज धूप तो कभी बादलों की छांव हो रही थी। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। आसमान में उमड़-घुमड़कर बादल छाए और बरसात शुरू हो गई। तेज हवा संग पड़ रहे पानी से लोगों ने सुकून जरूर महसूस किया, मगर नगर की सूरत बिगड़ गई। चारों तरफ जलभराव की स्थिति हो गई।
शहर के आजाद मार्ग, अंबेडकर चौराहा, कोतवाली गेट, बाजार कोट, नखासा बाजार, मोहल्ला मुल्लाना, बटवाल, मंडी चौक, तहसील गेट आदि इलाके की सड़कें जलमग्र हो गईं। सड़कों पर घुटने से ऊपर तक जलभराव हो गया। दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठान बंद कर जल्द घरों को चले गए।