फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heavy rain causes waterlogging, power outage

Amroha News: झमाझम बारिश से जलभराव, बिजली गुल

Tue, 08 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 08 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain causes waterlogging, power outage
अमरोहा। रविवार रात और सोमवार सुबह अमरोहा और आसपास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। कई निचले इलाकों में पानी भरने से कीचड़ हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ। उधर, बारिश होने से मौसम खुशनुमा बना गया। लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक करीब दस से बारह घंटे बिजली गुल रही। बारिश के मौसम में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री था, जो सोमवार की सुबह 33 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह शुरू हुई बरसात के बाद शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर हुए जलभराव हो गया। पानी में वाहन सवारों को भी समस्या झेलनी पड़ी। बारिश शुरू होते ही शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो कई घंटों तक गुल रही। बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार, बारिश के कारण कई जगहों पर फॉल्ट आ गए थे और सुरक्षा के मद्देनजर भी बिजली काट दी गई थी। बिजली न होने से शाम के समय लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा, जिससे दैनिक कामकाज में भी रुकावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर पानी भरने से पैदल चलने वालों और वाहन चालकों, दोनों को ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों का सामान भीग गया। सुबह में बच्चे बूंदाबांदी में भीगते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दोपहर बारह बजे मौसम साफ हो गया। इसके बाद दोपहर बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। कृषि उपनिदेशक रामप्रवेश ने बताया कि यह बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है। धान की रोपाई हो सकेगी।
गजराैला में जगह-जगह जलभराव
गजरौला। नगर और ग्रामीण अंचलों में रविवार रात व सोमवार को दोपहर तक हुई बारिश से तापमान नीचे आ गया। लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। मगर बारिश से कुछ दुश्वारियां भी पैदा हुईं। सीएचसी की आवासीय कॉलोनी में पानी भर गया। इनमें रहने वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पशु अस्पताल परिसर में भी जल भराव के कारण स्टाफ और ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारियों को खासी दिक्कत आई। गनीमत की बात यह रही कि दोपहर तक मौसम साफ हो गया था। इस कारण पानी भी निकल गया। भीगे हुए सामान भी सूख गए।

बारिश से कटा कांवड़ियों के लिए आरक्षित मार्ग

गजरौला। बारिश से कई स्थानों पर हाईवे की सर्विस रोड और कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन कट गई है। हाईवे और तिगरी ओसीता मार्ग पर गड्ढे भी बन गए है। रविवार रात और सोमवार को दिन में हुई बारिश से दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड कांकाठेर के सामने कई जगह कट गई। ख्यालीपुर ढाल सामने हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर दिल्ली की दिशा से आते समय ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले ही बारिश से सड़क का काफी हिस्सा कट दिया। यहां एक बड़ा गड्ढा भी बन गया है। यह लेन सावन माह में कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। इसके अलावा तिगरी-ओसीता जगदेवपुर मार्ग पर कांकाठेर व रेलवे लाइन के अंडरपास तक कई जगह सड़क कट गई है। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि हाईवे पर बारिश में जो भी कटान हुआ है, उसे सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed