फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heavy downpour turns roads into ponds; power out for 10 hours.

Amroha News: झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब, 10 घंटे गुल रही बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Heavy downpour turns roads into ponds; power out for 10 hours.
अमरोहा। शनिवार को सुबह से शाम तक हुई झमाझम बारिश से शहर की रफ्तार थम गई। कुछ घंटों की बारिश में शहर से देहात तक सड़कें तालाब बन गईं। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, घरों और दुकानों में पानी भर गया। प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में घुटनों तक पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा। जलभराव में बाइक और कारें बंद हो गईं, जिन्हें लोगों ने खींचकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। बारिश के चलते शहर से गांवों तक करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि किसानों ने बारिश को फसलों के लिए राहत बताया।
विज्ञापन

शहर के निचले इलाकों में सबसे ज्यादा जलभराव हुआ। मुन्नीदेवी अस्पताल समेत कई सरकारी कार्यालयों और प्राथमिक विद्यालयों में पानी भर गया। रेलवे स्टेशन रोड, बिजनौर मार्ग और कल्याणपुर मार्ग के सामने भी पानी जमा रहा। कोट, चौब, नल, आवास विकास, दानिशमंदान, आंबेडकर पार्क और लकड़ा चौराहा समेत दर्जनों मोहल्लों की सड़कें जलमग्न रहीं। कई जगह लोग घंटों घरों में कैद रहे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को निकलने वाली पारंपरिक श्री रामडोल शोभायात्रा भी बारिश से प्रभावित हुई। तेज बारिश से मार्ग के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। नगर पालिका ने पहले ही सफाई टीम का अवकाश निरस्त कर कर्मचारियों को संसाधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए थे। सूचना मिलते ही दो सक्शन टैंक और तीन मड पंप से पानी निकालने का काम शुरू किया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी की। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद इलतेजा, जगत सिंह और सफाई प्रभारी साजिद जिया समेत टीम शोभायात्रा मार्ग से पानी हटाने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed