फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heat shows its wrath in April, mercury crosses 37 degrees

Amroha News: अप्रैल में गर्मी ने दिखाए तेवर, पारा 37 डिग्री के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Heat shows its wrath in April, mercury crosses 37 degrees
अमरोहा। शहर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय में काफी तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को इससे राहत नहीं मिलने वाली है। बुधवार को अधिकतम पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। सुबह से ही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। दस बजते-बजते हवाओं का झोंका गर्म थपेड़ों में बदल रहा है। दोपहर में तो आसमान से आग बरसने लगी है। आसमान से आग उगलते सूरज से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अभी अप्रैल का पहला सप्ताह ही बीता है। मौसम के जानकार बता रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में मौसम में और तल्खी आएगी। बुधवार को ही सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा। इससे पहले कि लोग अपने-अपने काम से बाजार या दफ्तर जाने के लिए निकलते मौसम का मिजाज पूरी तरह से तल्ख हो गया। दोपहर से पहले ही बाजार में सन्नाटा पसर गया। इक्का-दुक्का ही लोग सड़कों पर दिखे। कई लोग बदन को ढकने के साथ छाते का सहारा लेते नजर आए। मौसम का पारा बढ़ते ही बाजार का रंग भी बदल गया। अब बाजार में सड़क किनारे खीरा-ककड़ी से सजे ठेलाें की भरमार दिखने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग खीरा और ककड़ी का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

----------------
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. फाइक अली के मुताबिक
खरबूजा: आप रोज खरबूजा खाएं या इसका जूस बनाकर परिवार सहित पिएं। बच्चों और बुजुर्गों को यदि खरबूजा खाने में दिक्कत हो तो उन्हें इसका जूस बनाकर दें। क्योंकि ये न्यूट्रिशन के साथ ही बॉडी को ठंडक भी देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तरबूज: आप हर दिन तरबूज का जूस पिएं या तरबूज खाएं। लेकिन इन दोनों में ही काले नमक का यूज जरूर करें। इससे तरबूज आसानी से पच जाता है। लेकिन तरबूज खाएं या इसका जूस पिएं, मात्रा का ध्यान रखें।

खीरा: इसे आप काटकर, कद्दूकस करके या फिर जूस बनाकर भी यूज कर सकते हैं। लेकिन गर्मी में खीरा हर दिन खाना चाहिए। ध्यान रखें कि रात को खाई जाने वाली सलाद में खीरा नहीं खाना चाहिए और इसका जूस भी सूरज ढलने से पहले ही पीना चाहिए।


ककड़ी: इसे हमेशा सलाद के रूप में ही खाना चाहिए। हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में ककड़ी की सब्जी भी खाई जाती है। लेकिन आप इसे सलाद के रूप में काले नमक के साथ खाएं तो डिहाइड्रेशन से बचाव होगा।


प्याज: प्याज शरीर को डिहाइड्रेशन से तो बचाती ही है साथ ही गर्मी में होने वाले संक्रमणों से भी बचाती है। जैसे, स्किन संबंधी समस्याएं प्याज को दाल-सब्जी में भी खाएं और सलाद के रूप में भी।



नींबू: सलाद में या फिर नींबू पानी के रूप में। आप नींबू के रस का यूज हर दिन करें। ये विटामिन-सी देकर इम्युनिटी भी बढ़ाता है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी दूर रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed