फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heat broke the record of four years, June 10 was the hottest

Amroha News: गर्मी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, सबसे गर्म रहा 10 जून

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Heat broke the record of four years, June 10 was the hottest
अमरोहा। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चार सालों में 10 जून को पहली बार तापमान 41 डिग्री पर पहुंचा है। आसमान से बरस रही आग लोगों को झुलसा रही है। उमस भरी गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा है। सिर्फ वही लोग दिखे जिन्हें जरूरी काम है। हर कोई गर्मी से बचने के लिए छांव का सहारा लेता नजर आया। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन और बस यात्रियों को उठानी पड़ी। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही तेज गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोग घरों में कैद हो गए। जरूरी कामों से ही लोग बाहर निकले। उधर, लगातार बढ़ते तापमान के बीच गर्मी से बचाव के लिए लगे पंखे, कूलर भी जवाब दे गए। दिन जैसे-जैसे पारा चढ़ता गया बाजारों में आम लोगों की चहलकदमी भी थमती गई। त्वचा को झुलसा देने वाली गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त किया। उधर, बारिश नहीं होने से किसानों को भी फसलों की सिंचाई की चिंता सता रही है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से भी जल्द बारिश का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया है। रोडवेज हो या रेलवे स्टेशन यात्री परेशान ही दिखे। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान पर गौर करें तो अभी क्षेत्र में बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन


चार वर्षों में 10 जून का तापमाना
वर्ष अधिकतम पारा न्यूनतम पारा
2020 38 डिग्री 26 डिग्री
2021 35 डिग्री 26 डिग्री
2022 40 डिग्री 29 डिग्री
2023 41 डिग्री 29 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article