फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health teams reached Ujhari and Salempur Gosain

Amroha News: उझारी व सलेमपुर गोसाईं पहुंचीं स्वास्थ्य टीमें

Thu, 02 May 2024 02:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 02 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Health teams reached Ujhari and Salempur Gosain
अमरोहा। उझारी में बुखार से हुई छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें उझारी के अलावा अन्य गांवों में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने दौरा करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। सलेमपुर गोसाईं में घर-घर सर्वे करते हुए फॉगिंग का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. एसपी सिंह ने बताया कि बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी, मलेरिया निरीक्षक तथा आईडीएसपी टीम के सदस्यों ने उझारी और सलेमपुर गौसाईं को दौरा किया। घर-घर जाकर लोगों से बीमारी तथा बुखार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ओपीडी रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। सीएससी की लैब में देखे जांच किए गए मरीजों का भी विवरण हासिल किया। जांच में कोई भी असामान्य बुखार के रोगी नहीं पाए हैं। गांव में लोगों को आशा के माध्यम से जागरूक किया गया है। बुखार तथा हीट वेव से एवम संचारी रोगों के विषय में भी जागरूक किया गया। उझारी में सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र द्वारा स्वयं तथा टीम के सदस्य के साथ मृतक छात्र हमजा के घर पहुंचे। परिजनों से वार्ता की। वहीं, उसकी जांच रिपोर्ट देखी। बताया कि मृतक हमजा सिटी स्कैन जिला संयुक्त चिकित्सालय में 15 अप्रैल को किया गया था। जिसमें उसके दिमाग में एक गांठ पाई गई थी। उसका इलाज मुरादाबाद के एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed