फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health services are in a bad shape, samples taken today... waiting for three days for the report

Amroha News: स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सैंपल आज... रिपोर्ट के लिए तीन दिन का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Health services are in a bad shape, samples taken today... waiting for three days for the report
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। संवाद
अमरोहा। इन दिनों जिले में डेंगू और मलेरिया पैर पसारे हैं। खांसी, जुकाम और बुखार के पीड़ित भी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में से 40 प्रतिशत बुखार के हैं। बुखार का पता लगाने के लिए डॉक्टर दवा देने से पहले खून की जांच करते हैं जिससे बीमारी का पता लगाया जा सके लेकिन जिला अस्पताल में सैंपल देने के तीन दिन बाद तक जांच रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में रोगियों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। इन दोनों पैथोलॉजी लैब में हर रोज करीब 200 से ढाई सौ मरीजों की खून की जांच हो रही है लेकिन ज्यादातर मरीजों को रिपोर्ट मिलने में तीन दिन का समय लग रहा है। इतना ही नहीं जिले की सीएचसी पर लगे हेल्थ एटीएम भी धूल फांक रहे हैं। कहीं हेल्थ एटीएम खराब है तो किसी पर जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मरीजों की रिपोर्ट के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। अधिकांश मरीजों के सैंपल लिए तीन दिन गुजरने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। इससे मरीज और उनके तीमारदारों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। रिपाेर्ट के लिए लैब के बाहर काउंटर पर भीड़ लग रही है। बीमारी का पता लगाने के लिए चिकित्सक मरीजों की जांच लिखते हैं ताकि उनका इलाज किया जा सके, लेकिन लैब में तीन दिन बीतने के बाद भी मरीजों की जांच नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण से कई मरीजों को इलाज नहीं शुरू हो पाया है। बुधवार की सुबह लैब के बाहर काउंटर पर मरीज व तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही। मरीज सौरभ ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर को जांच कराई थी बुधवार को जांच रिपोर्ट लेने आए हैं। अब भी कर्मचारियों ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं बन पाई। इसी प्रकार लाइन में लगीं कोमल ने बताया कि मंगलवार को जांच के लिए सैंपल दिया था। शाम को जांच रिपोर्ट मिलने की बात कही गई लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इससे परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे तमाम लोग लाइन में अपनी रिपोर्ट का इंतजार करते मिले।



हेल्थ एटीएम कर्मचारी घुट्टी पर, दूसरे से कराई जांच

गजरौला। सीएचसी में मुख्य गेट से प्रवेश होते ही हेल्थ एटीएम है। इसमें कर्मचारी आने वाले मरीजों की जांच करता है। ब्लड प्रेशर से लेकर अन्य जांच की जाती हैं। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हेल्थ एटीएम पर कोई कर्मचारी नहीं था। तभी वह केबिन में पहुंचा था। जानकारी करने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर तैनात कर्मचारी के यहां कुछ दिक्कत हो गई है। इस कारण वह अवकाश पर है। अन्य स्टाफ को लगाकर काम कराया जा रहा है। संवाद




बिजली न होने पर बंद हो जाता है हेल्थ एटीएम



हसनपुर। सीएचसी में स्थित हेल्थ एटीएम मशीन बिजली आपूर्ति के भरोसे रहता है। यह हेल्थ एटीएम मशीन ओपीडी हॉल में रखी हुई है। ओपीडी के समय ही इसका प्रयोग किया जा सकता है जबकि अन्य समय में प्रयोग नहीं हो सकता। हेल्थ एटीएम मशीन बिजली आपूर्ति के भरोसे ही रहता है। यदि किसी कारणवश बिजली नहीं होती है तो मशीन का प्रयोग नहीं हो पाता। हालांकि सीएचसी प्रभारी डाॅ.ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि हेल्थ एटीएम मशीन का प्रयोग सामान्य रूप से किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति नहीं होने पर जनरेटर से चलाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed