फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health friends will be posted in 190 panchayats.

Amroha News: 190 पंचायतों में रखी जाएंगी स्वास्थ्य सखी

Fri, 07 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Health friends will be posted in 190 panchayats.
अमरोहा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को पंचायतों में स्वास्थ्य सखी के रूप में तैनात किया जाएगा। शुरुआती चरण में 190 ग्राम पंचायतों में इनका चयन होगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। परीक्षा 12 नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य किया जाता है जिसमें समूह से जोड़कर महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए कार्य किया जाता है। यह स्वास्थ्य सखी गांवों में महिलाओं व युवतियों के बीच जाकर उन्हें स्वास्थ्य की जानकारियां देंगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं का आंकड़ा, कुपोषित बच्चों की स्थिति, महिलाओं काे टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए, सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करेंगी।
विज्ञापन

जिलेभर की 576 पंचायतों में इनकी तैनाती की जाएगी लेकिन शुरुआती दौर में 190 पंचायतों में तैनाती की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। 332 महिलाओं ने स्वास्थ्य सखी बनने के लिए आवेदन किया था जिनको लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित किया जाएगा। लिखित परीक्षा 12 नवंबर को आयोजित की जाएगी। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने बताया कि चयन की प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा। इसके लिए अधीनस्थों को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed