{"_id":"66ce6917544fdde34303b8e4","slug":"health-department-alerts-to-prevent-dengue-and-malaria-forms-12-teams-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124580-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बनाईं 12 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डेंगू-मलेरिया की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बनाईं 12 टीमें
विज्ञापन
अमरोहा। मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग विभाग ने कवायद तेज कर दी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में टीमें लगाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने के लिए रोस्टर बनाया गया है। गत वर्ष डेंगू और मलेरिया के मिले केसों को ध्यान में रखते हुए उन क्षेत्रों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
बारिश के मौसम में मलेरिया और डेंगू बीमारी फैलने से रोकने के लिए मलेरिया विभाग अलर्ट पर है। बीमारी की रोकथाम के लिए 12 टीमें गठित की है। इनमें से चार टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में और आठ टीमें शहरी क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करने के साथ ही घर-घर दस्तक दे रही हैं। कूलर, फ्रीज, गमले आदि स्थानों की चैकिंग कर पानी जमा नहीं होने देने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। टीम में एक सुपरवाइजर एवं एक कर्मचारी दवा का छिड़काव करने में लिए लगाया गया है।
पिछले साल मिले डेंगू के केस वाले गांवों पर पैनी नजर
पिछले साल जहां डेंगू के केस मिले थे, स्वास्थ्य विभाग ने उन गांवों को चिह्नित कर संवेदनशील श्रेणी में शामिल किया है। इनमें सबसे ज्यादा 17 गांव धनौरा ब्लाॅक के हैं, जबकि हसनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के 16, जोया ब्लॉक क्षेत्र के 15, गजरौला क्षेत्र के 14, गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के 11 और अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र के 10 गांव शामिल हैं। इन 95 गांवों में पिछले साल 2023 में डेंगू के 757 केस सामने आए थे। इनमें 267 मरीजों की एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। मलेरिया के 52 केस भी मिले थे। इस साल इन गांवों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है।
विज्ञापन
- जिन स्थानों पर पिछले साल डेंगू और मलेरिया के केस मिले थे, वहां पर विभाग की ओर से निगरानी रखी जाएगी। डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गठित करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानों की सहायता ली जा रही है। गांव में छिड़काव के लिए प्रधानों को एंटी लार्वा दवा भी उपलब्ध कराई गई है। जहां गंदगी और पानी जमा हो रहा है, उसके लिए नगर पालिका और गांवों में डीपीआरओ को सूचित किया जा रहा है। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ