फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Headmaster's accident happened in Hapur, daughter serious

प्रधानाध्यापक की हापुड़ में हुए हादसे जा गई, बेटी गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Headmaster's accident happened in Hapur, daughter serious
रजबपुर(अमरोहा)। प्राथमिक विद्यालय हाकमपुर के प्रधानाध्यापक की हापुड़ में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। जबकि उनकी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फरवरी माह में बेटी की बरात आनी थी, लेकिन हादसे के बाद सभी खुशियां काफूर हो गईं। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जहां पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रजबपुुर थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी राजवीर सिंह (50) हाकमपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। वह तीन जनवरी को बाइक से अपनी बेटी दीपा को टेट की परीक्षा दिलाने के लिए मेरठ गए थे। रात को लौटते समय वह हापुड़ के पास अपनी रिश्तेदारी में रुक गए थे। मंगलवार की सुबह दोनों घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हापुड़ के उपैड़ा के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हापुड़ के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बेटी दीपा की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हापुड़ पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम कराने के बाद देर रात शव लेकर घर लौटे। परिजनों के मुताबिक घायल दीपा की फरवरी माह में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। शिक्षक राजवीर सिंह की मौत के बाद घर की खुशियां काफूर हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हॉल है।
विज्ञापन

दिल में रह गई बेटी की शादी की हसरत
रजबपुर। सड़क हादसे में मृत शिक्षक राजवीर की बेटी दीपा (घायल) की फरवरी माह में शादी तय थी। मगर हादसे ने परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। परिवार में दो भाई और दो बहनों में दीपा तीसरे नंबर की है। एक भाई-बहन की शादी हो चुकी है। जबकि एक भाई छोटा है। राजवीर सिंह बेटी की शादी की तैयारियों में लगे थे। वह धूमधाम से शादी करना चाहते थे। लेकिन बेटी की शादी ही हसरत उनके दिल में रह गई। उनकी मौत के बाद पत्नी गुंजन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed