{"_id":"592dd3154f1c1b7508bdaa25","slug":"hawalat-me-bigadi-halat-chc-me-karaya-bharti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात में बिगड़ी युवक की हालत, सीएचसी में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवालात में बिगड़ी युवक की हालत, सीएचसी में कराया भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 31 May 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police Line
बाइक की फर्जी आरसी के शक में हिरासत में लिए गए युवक की हालत कोतवाली की हवालात में खराब हो गई। जिससे पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। अर्द्धबेहोशी की हालत में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत में सुधार होने पर उसका चालान कर दिया गया। युवक ने पुलिस पर बेवजह 24 घंटे से ज्यादा बंद रखने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला होलीवाला निवासी सलमान के मुताबिक पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे झकड़े अड्डे के पास से बाइक की फर्जी आरसी होने की शक में हिरासत में लिया था और हवालात में बैठा लिया।
मंगलवार दोपहर को अचानक सीने में दर्द होने पर हालत खराब हो गई। हवालात में युवक की तबीयत खराब होने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। एक सिपाही ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि पुलिस ने बेवजह 24 घंटे से ज्यादा हवालात में रखा। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।