Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Haseen Jahan said mohammed Shami hired goons I would murdered six years ago

हसीन जहां बोलीं: शमी ने कर रखे हैं गुंडे हायर, छह साल पहले हो जाती मेरी हत्या; उसे चाहिए अमीर बॉलीवुड एक्टर्स

Thu, 02 Nov 2023 10:08 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Nov 2023 10:08 PM IST
सार

हसीन जहां बोलीं, उसने बीवी से वफादारी नहीं देखी, बेटी जिंदगी को भी नहीं देखा। इसलिए तो शमी मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। लालच में शमी ने हर गलत काम को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Haseen Jahan said mohammed Shami hired goons I would murdered six years ago
मुहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर भैंस के साथ फोटो अपलोड कर ट्रोल हुईं हसीन जहां ने गुरुवार को फिर पति मोहम्मद शमी पर हमला बोल दिया। कहा की शमी को करोड़पति बॉलीवुड एक्टर चाहिए। ये ही इनटेंशन लेकर मेरे साथ कांड किया। उसने बीवी से वफादारी नहीं देखी, बेटी जिंदगी को भी नहीं देखा। इसलिए तो शमी मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। लालच में शमी ने हर गलत काम को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि शमी ने सोशल मीडिया पर गुंडे हायर कर रखे हैं, जो गलत टिप्पणी करते हैं। अगर किसी में हिम्मत है तो फोन पर अभद्रता करके दिखाए। ये शुक्र है कि मैंने एक्शन ले लिया, वरना छह साल पहले मेरी हत्या गई हो गई होती। ये बात उन्होंने गुरुवार को अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान कहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहतरीन प्रदर्शन कर विरोधी टीम के खिलाड़ियों के विकेट पर विकेट चटका रहे हैं। गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। लेकिन उनकी पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर एक्टिव रहकर मोहम्मद शमी पर जुबानी हमला करती रहती हैं। एक नवंबर को हसीन जहां ने एक भैंसे के साथ अपनी सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। फोटो के साथ कैप्शन भी फॉलोअर्स को अचंभित करने वाला दिया है। 

विज्ञापन

फोटो अमरोहा जिले के किसी ग्रामीण इलाके में लिया गया था। गांव के सरकारी हैंडपंप से बंधे एक भैंसे के साथ हसीन ने कैप्शन में लिखा है कि मैं और अमरोहा का भैंसा। कैप्शन के साथ ही हंसती हुई इमोजी भी लगाई गई। जिसके बाद वह फॉलोअर्स के निशाने पर आ गई थी। तमाम फॉलोअर्स ने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। मालूम रहे कि हसीन जहां चार दिन पहले से अमरोहा के जोया में एक परिचित के यहां रह रही हैं।

ये है शमी और हसीन जहां का पूरा विवाद
मूलरूप से अमरोहा के गांव सहसपुर अली नगर के रहने वाले मोहम्मद शमी ने 6 जून 2014 को कोलकाता की हसीन जहां से शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल थीं। फिर वह कोलकाता नाइट राइडर्स की एक चीयर लीडर बनी। बताते हैं कि इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई। फिर शमी ने हसीन जहां से शादी की। मोहम्मद शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता भी बने थे। जबकि वर्ष 2018 में मोहम्मद शमी, उनके भाई और अन्य परिजनों पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed