फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur's oxygen plant failed to provide breathing

Amroha News: सांसें देने में नाकाम हो गया हसनपुर का ऑक्सीजन प्लांट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur's oxygen plant failed to provide breathing
अमरोहा। लंबे समय बाद शुक्रवार को शासन के निर्देश पर जिले भर के ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में ऑक्सीजन प्लांट की स्थिति और गैस की आपूर्ति चेक की गई। इस दौरान तकनीकी खामी के चलते हसनपुर ऑक्सीजन प्लांट नहीं चल सका। इंजीनियर खामी को दुरुस्त करने में लगे हैं। इस प्लांट पर शनिवार को फिर मॉक ड्रिल होगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जेडी डॉ. सीमा अग्रवाल शुक्रवार को अमरोहा पहुंचीं। यहां जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार से बात की। इसके बाद गजरौला, जोया, बछरायूं, हसनपुर, जिला अस्पताल में नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. विशाल त्रिवेदी, डॉ. जसकरन सिंह की मौजूदगी में मॉक ड्रिल कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट को बारीकी से चेक किया। प्लांट में ऑक्सीजन तैयार करने की क्षमता, ऑक्सीजन की आपूर्ति और वार्ड तक गैस पहुंचाने की स्थिति चेक की। सभी जगह व्यवस्था दुरुस्त मिलीं लेकिन हसनपुर का प्लांट तकनीकी खामी के चलते चालू नहीं हो सका। काफी मशक्कत के बाद भी खामी ठीक नहीं हो सकी। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जनरेटर में तकनीकी खामी से दिक्कत आई है। जनरेटर ठीक करने के बाद शनिवार को हसनपुर के प्लांट का मॉकड्रिल किया जाएगा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed