{"_id":"67e63e249c9bbdedef012bdd","slug":"hasanpur-news-tractor-angle-entered-stomach-of-bike-rider-he-died-family-members-blocked-road-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hasanpur News: बाइक चालक के पेट में घुसा ट्रैक्टर का एंगल, माैके पर ही तोड़ा दिया दम, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hasanpur News: बाइक चालक के पेट में घुसा ट्रैक्टर का एंगल, माैके पर ही तोड़ा दिया दम, परिजनों ने लगाया जाम
Fri, 28 Mar 2025 11:44 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:44 AM IST
सार
हसनपुर में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार की जान चली गई। इससे गुस्साए परिजनों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बाइक चालक की माैत की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हसनपुर में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार नरेंद्र (25) निवासी गांव तसिया की मिलक की मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताते हैं कि रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तसिया की मिलक निवासी नरेंद्र चौहान निजी स्कूल की बस पर चालक थे। बृहस्पतिवार की रात वह रजोहा में स्थित निजी चिकित्सक के पास भाभी की दवाई दिलाने बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
रजोहा लिंक मार्ग पर गांव पतेई भूड़ के नजदीक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅ ली में रखे लोहे का गेट से निकला एंगल नरेंद्र के पेट में घुस गया। इससे मौके पर ही नरेंद्र की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी उनकी भाभी घायल हो गई। नरेंद्र की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
नाराज परिजनों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक जाम लग रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।