स्वच्छ सर्वेक्षण लीग में हसनपुर नपा ने प्राप्त की तीसरी रैंक
सार
इसके अलावा नॉर्थ जोन की टॉप टेन सूची में भी नाम बनाया है। जिसमें सड़कों पर स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय में स्वच्छता, नालियों में सफाई का कार्य मुकम्मल मिला था। उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के मामले में तीसरा नंबर हासिल करने के बाद नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 लीग के तहत नगर पालिका द्वारा प्रदत्त समस्त सुविधाएं, जैसे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका द्वारा स्थापित यांत्रिक पद्घति जैसे एमआरएफ सेंटर एवं वर्मी कंपोस्टिंग सेंटर, पब्लिक कम्युनिटी एवं पिंक टायलेट की स्वच्छता, नगर में जलापूर्ति व्यवस्था, नगर के पार्कों व तालाबों का सुंदरीकरण व रख-रखाव, नगर में प्रतिदिन दो पॉलियो में सफाई कार्य, नगर के गंदे पानी की निकासी के लिए नाले नालियों की तली झाड़ सफाई कार्य किया गया।
विज्ञापन