फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur: Ashram system school is ready

हसनपुर : आश्रम पद्धति विद्यालय तैयार

Mon, 07 Apr 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 07 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur: Ashram system school is ready
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सोंहत में करीब 26 करोड़ की लागत से आश्रम पद्धति विद्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। साल 2025 में नए शिक्षा सत्र से विद्यालय के शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन, विद्यालय को अभी विभाग के हैंडओवर नहीं किया गया है, जो विद्यालय के संचालन में अड़ंगा बना है। विद्यालय का संचालन शुरू होने से जिले के विद्यार्थियों को बेहतर सहूलियतों के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी।
हसनपुर क्षेत्र के गांव सोंहत में 40 बीघा भूमि में आश्रम पद्धति के विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के प्रयासों से आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में शुरू किया गया था। तभी से निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। विद्यालय भवन के साथ ही आवासीय भवन, किचन एवं डाइनिंग ब्लॉक भी बनकर तैयार हो गए हैं। रंगाई-पुताई का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

आधुनिक शिक्षा के साथ यहां विद्याथियों को संस्कारवान बनाने के लिए पाठ्यक्रम उपलब्ध रहेंगे। नवोदय विद्यालय के तर्ज पर आश्रम पद्धति विद्यालय में भी विद्यार्थियों के आवासीय की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम पद्धति विद्यालय में बच्चों को मिलती हैं ये सुविधाएं
आश्रम पद्धति विद्यालय में बच्चों को कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें निशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन, वस्त्र, स्टेशनरी, औषधि, कंप्यूटर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुशल शिक्षकों का मार्गदर्शन भी मिलता है। इसके साथ ही विभिन्न खेलों के साथ खेल के लिए मैदान एवं कोच भी मिलते हैं।
विद्यालय का संचालन जल्द शुरू करने की मांग

क्षेत्र के गांव सोंहत निवासी उमेश नागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति अशोक नागर, उमा नागर, पूर्व प्रधान संतोष सिंह, प्रधान देशराजपाल, बलवीर सिंह आदि लोगों ने आश्रम पद्धति विद्यालय का संचालन जल्द शुरू करने की मांग की है।

- विद्यालय के निर्माण में अंतिम चरण में है। थोड़ा काम रह गया है, जो जल्द पूरा होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण पूरा करने के लिए कहा गया है। जल्द ही हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद ही इसमें शिक्षा सत्र शुरू हो सकेगा। -पंखुड़ी जैन, समाज कल्याण अधिकारी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article