{"_id":"6733bfb47422b300dc0ddf95","slug":"hasanpur-and-dhakowali-team-dominate-in-kabaddi-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-129129-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कबड्डी में हसनपुर और ढाकोवाली टीम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कबड्डी में हसनपुर और ढाकोवाली टीम का दबदबा
विज्ञापन
तिगरीधाम (अमरोहा)।
पतित पावनी गंगा के किनारे आरती स्थल पर खुली जिला स्तरीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ढाकोवाली परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने रजबपुर की टीम को पराजित किया। वहीं, बालक वर्ग में हसनपुर के खिलाड़ियों ने गजरौला के खिलाड़ियों को मात दी।
मंगलवार को जिला खेल कार्यालय और जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल ने बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता कराई। पहले बालिका वर्ग की टीम मुकाबला हुआ। इसमें नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर, ढाकोवाली परिषदीय विद्यालय और बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं सहित आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल में ढाकोवाली टीम की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर रजबपुर की छात्राओं को पराजित किया। बालक वर्ग में दस टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल में हसनपुर व गजरौला के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें हसनपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
इसमें निर्णायक की भूमिका संजीव कुमार, ओमकारी गुर्जर, पुरुजीत सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता में देवेंद्र सिंह, सुमित कुमार, सुनील भाटी, राजदीप सिंह, श्याम सुंदर मौर्य का सहयोग रहा। प्रतियाेगिता की शुरुआत डीएम निधि गुप्ता वत्स ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस मौके पर एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, ऋषिपाल सिंह, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार, भयंकर सिंह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, मंजीत सिंह मौजूद रहे।