फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Haryana marka liquor worth Rs.1.25 lakh was caught from a luxury car, two arrested

लग्जरी कार से सवा लाख रुपये की हरियाणा मार्का शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana marka liquor worth Rs.1.25 lakh was caught from a luxury car, two arrested
वाहन चेकिंग के दौरान रजबपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने लग्जरी कार से बीस पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद कर ली। पुलिस ने मौके पर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। शराब हरियाणा से तस्करी कर मुरादाबाद-रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जानी थी। फिलहाल पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस शराब के अवैध कारोबार का नेटवर्क तोड़ने के लिए गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार की रात रजबपुर थाना प्रभारी रमेश सेहरावत और आबकारी निरीक्षक जेके कुलश्रेष्ठ अपनी टीमों के साथ जोया टोल प्लाजा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही लग्जरी कार की तलाशी ली गई। जिसमें हरियाणा मार्का शराब के 200 बोतल और 192 पव्वे (कुल 20 पेटी) बरामद हुए। कार में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम अमन जून निवासी लोवा खुर्द थाना सदर बहादुरगढ़ जनपद झज्जर हरियाणा और राजेश निवासी आसन खरखोटा आईएमटी रोहतक हरियाणा बताया। लग्जरी कार से बरामद करीब 20 पेटी शराब की कीमत बाजार में सवा लाख रुपये है। एसपी के मुताबिक यह तस्कर हरियाणा समेत गैर प्रांतों से अवैध शराब की तस्करी कर मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। शराब तस्करों के गिरोह कौन-कौन जुड़े हैं ऐसे लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed