फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Harshit won gold in hammer throw and hoisted the tricolor in Dubai

Amroha News: हर्षित ने हैमर थ्रो में स्वर्ण जीत दुबई में लहराया तिरंगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Harshit won gold in hammer throw and hoisted the tricolor in Dubai
अमरोहा। गांव सरकड़ा कमाल के रहने वाले हैमर थ्रो खिलाड़ी हर्षित ने दुबई में कमाल कर दिया। उन्होंने जूनियर एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 66.70 मीटर हैमर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाते हुए तिरंगा लहराया। मंगलवार को हर्षित के स्वागत कि लिए रोड शो निकाला जाएगा। वहीं, सम्मान समारोह भी आयोजित होगा।
विज्ञापन

हर्षित कुमार के कोच निर्भय सिंह ने बताया कि 24 से 27 अप्रैल तक दुबई में जूनियर एशियन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के सरकड़ा कमाल निवासी मनोज कुमार के पुत्र हर्षित कुमार ने अपने देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता में हर्षित ने 66.70 मीटर हैमर थ्रो फेंक पर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि ईरान के एथलीट मेहंदी ने 66.64 मीटर के साथ रजत तथा भारत के ही प्रतीक ने 65.97 मीटर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

हर्षित जिले के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैमर थ्रो खिलाड़ी एवं कोच निर्भय सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह के मार्ग निर्देशन में महाराजा रणजीत सिंह खेल मैदान मुरादाबाद में प्रशिक्षण ले रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच को दिया। आज शाम तीन बजे हर्षित एवं उनके कोच निर्भय सिंह के स्वागत में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जोया में सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। हर्षित की इस उपलब्धि पर शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, रणदीप सिंह एथलेटिक्स कोच, डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह प्राचार्य जेएस हिन्दू डिग्री कॉलेज समेत कई लोगों ने हर्षित की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed