फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hanuman's birth anniversary was celebrated in the temples, devotees danced on the hymns

मंदिरों में रही हनुमान जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hanuman's birth anniversary was celebrated in the temples, devotees danced on the hymns
अमरोहा नगर में शनिवार को बालाजी महाराज मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर नृत्य करते हनुमान रूप में स? - फोटो : JPNAGAR
शहर के अलग-अलग मंदिरों मेें श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर बाबा को 56 भोग लगाया। भजनों पर श्रद्घालु झूमते रहे और महा आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को श्री बालाजी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री बालाजी महाराज मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। सुबह सवा चार बजे श्री बालाजी महाराज को चोला अर्पण किया गया। इसके बाद सवा पांच बजे 56 भोग लगाया। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया। संगीतमय सुंदर कांड से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने विभिन्न देवी-देेवताओं की झांकियां प्रस्तुत कीं। दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। शाम के समय महाआरती कर समापन किया गया। इस दौरान राजपाल सिंह, दयावती, प्रकाशो देवी, मूलचंद शर्मा, अमन गुप्ता, तिपेंद्र सिंह, चमन सिंह, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed