{"_id":"68c9d5ee09755732dd0e3b53","slug":"hanuman-jis-flag-procession-started-with-great-pomp-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-147832-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धूमधाम से निकली हनुमान जी की ध्वज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धूमधाम से निकली हनुमान जी की ध्वज यात्रा
Wed, 17 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। श्री रामलीला प्रबंध समिति मंदिर महादेव के तत्वावधान में मंगलवार को हनुमानजी की ध्वज यात्रा निकाली गई। इसमें हनुमान जी झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। जागेश अग्रवाल ने हनुमानजी की आरती कर ध्वज की पूजा की।
ध्वज यात्रा धनौरा के हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो गढ़ी मंदिर, पुराना स्टेट बैंक चौराहा, अग्रसेन बाजार, हरदेव बाजार, कंचन बाजार चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां विधिविधान से मंच के ऊपर हनुमान जी का ध्वज लहराया गया। यात्रा में शामिल जय श्री राम व जय हनुमान की जयकार के नारे लगा रहे थे। सभी के हाथ में जय श्रीराम लिखी पताका थीं। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शरद गर्ग, श्याम गर्ग, अवनीश कुमार, विरेंद्र शर्मा, अक्षय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल मौजूद रहे।
प्रभु श्रीराम ने सबरी के झूठे बेर खाए
फोटो
आदमपुर। गांव बिजनपुर में चल रही रामलीला में सोमवार की रात को प्रभु राम माता सीता की खोज में मतंग ऋषि की कुटिया में जा पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात सबरी से हुई। वहां बर्षों से तपस्वी सबरी ने प्रभु राम का स्वागत उनके चरण धोकर किया। इस दौरान श्रीराम ने सबरी के झूठे बेर भी खाए।
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम ने सबरी के झूठे बेर खाकर उनकी तपस्या और भक्ति को स्वीकार किया। शबरी ने प्रभु राम को सीता जी की खोज में सुग्रीव और हनुमान जी से मिलने का मार्ग बताया। प्रभु राम के दर्शन पाकर सबरी का जीवन धन्य हुआ। और उनका लक्ष्य भी पूरा हुआ। तभी शबरी ने उन प्रभु राम के चरणों में अपने प्राण त्याग दिए और मोक्ष को प्राप्ति पाई। इस मौके पर जयपाल डीलर, नौशाद प्रधान, कैलाश राणा, स्वराज सिंह, मनोज कुमार, रामचंद्र, बंटी, श्रीपाल डॉक्टर, पाल सिंह, यादराम चौकीदार आदि रहे। संवाद