फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hakeem, who came for treatment, molested him, took him hostage and beat him up.

Amroha News: महिला का इलाज करने पहुंचे हकीम ने की छेड़खानी, बंधक बनाकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Hakeem, who came for treatment, molested him, took him hostage and beat him up.
अमरोहा। महिला का इलाज करने पहुंचे हकीम ने छेड़खानी कर दी। जिससे नाराज महिला के परिजनों ने हकीम को घर में बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की और आरोपी हकीम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली महिला बीमार रहती है। लिहाजा खुद को हकीम बताने वाला मोहल्ला घेरपच्छैया निवासी शहाबुद्दीन बृहस्पतिवार को उनके घर इलाज करने पहुंचा। इस दौरान उसने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। हकीम की हरकत देखकर महिला ने उसकी शिकायत अपने पति से की। इसके बाद महिला के परिजनों ने शहाबुद्दीन को बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। महिला ने भी कई थप्पड़ जड़े। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में महिला के परिजनों ने आरोपी शहाबुद्दीन को पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में महिला के पति की शिकायत पर शहाबुद्दीन के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed