{"_id":"5ef237ec8ebc3e43323652dd","slug":"hajj-banned-by-people-outside-saudi-arabia-40-times-in-history-jpnagar-news-mbd353472389","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से बाहर के लोगों के हज पर रोक, इतिहास में 40 बार !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब से बाहर के लोगों के हज पर रोक, इतिहास में 40 बार !
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आखिरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से हज के लिए दूसरे मुल्क के लोगों को महरूम होने की आशंका पर मुहर लग गई। 1400 साल में यह 40वीं बार हुआ है जब आजमीन हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। हरमैन शरीफैन के ऑफिशियल फेसबुक पेज और ट्वीटर अकाउंट से मंगलवार को जानकारी दी गई। अब केवल सऊदी अरब के लोग हज की अदायगी कर सकेंगे। हालांकि उनके लिए मेडिकल शर्तों का पालन जरूरी करार दिया गया है। इस्लाम के प्रमुख अरकान हज की अदायगी का मौका देश के लोगों को नहीं मिल सकेगा। हरमैन शरीफैन के ऑफिशियल फेसबुक पेज के अनुसार 40 बार हज पर रोक लगी है। जिले से 817 लोगों को हज पर जाना था। हज के लिए जाने की अनुमति नहीं मिलने से लोग मायूस हो गए हैं। हालांकि इन लोगों ने 2021 में अल्लाह के घर का तवाफ और मोहम्मद साहब के रोजे पर हाजिरी का इरादा कर लिया हैं।
इस्लाम का प्रमुख अरकान में हज पांचवें नंबर है। हर मुसलमान का जिंदगी में ख्वाब होता है कि वह अल्लाह के घर और रसूलअल्लाह हजरत मोहम्मद स.अ के रौजे की जियारत करें। हज के अरकान ईद उल अज्हा (बकरीद) के दौरान किए जाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण की आशंका से मार्च महीने से उमरा पर रोक लगा दी गई है। हवाई मार्ग से सऊदी अरब समेत अन्य देशों का संपर्क नहीं है। फिलहाल में कोरोना के प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़ रही है। संक्रामक बीमारी से बाहरी लोगों के लिए हज पर रोक लगी है। वहीं, सऊदी अरब के लोगों को हज पर जाने के लिए कई स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना होगा। हज के स्थगित होने की जानकारी मिलने के बाद लोग मायूस हो गए हैं।
वर्ष 2019 में विभिन्न शहरों से जाने वालों की संख्या 1,39,687
प्राइवेट हज ऑपरेटर के जरिए जाने वालों की संख्या 60,000
अमरोहा से जाने वालों की संख्या 1700
वर्ष 2020 में जाने वालों की संख्या
देश के विभिन्न शहरों से 2,00,000
प्राइवेट हज ऑपरेटर से 60,000
अमरोहा से जाने वालों की संख्या 817
दूसरे मुल्क के लोगों के लिए हज पर रोक लग गई है। ऑफिशियल फेसबुक पेज और ट्वीटर अकाउंट से जानकारी मिली है। जिले से 817 लोग हज पर जाने वाले थे। - आदिल रशीद, हज ट्रेनर