फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   haj yatra 2020

हजयात्रा 2020 : प्रदेश में सबसे अधिक यात्री मुरादाबाद से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
haj yatra 2020
अमरोहा। हज मुबारक के लिए प्रदेश से अनुमानित तौर पर 62,063 आजमीन जा सकते हैं। राज्य हज कमेटी ने आंकड़ा तैयार किया है। मुुरादाबाद मंडल इस बार दो रिकार्ड बनाने की तरफ अग्रसर है। पहला रिकार्ड मुरादाबाद से 5,258 आजमीन हज के लिए जाएंगे, जो प्रदेश में सर्वाधिक हैं। इसके अलावा मंडल से 13,840 आजमलीन इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे, जो प्रदेश में कुल अनुमानित संख्या की 22 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ऐसे में हजयात्रा 2020 पर यूपी से जाने वाले हजयात्रियों में हर पांचवां आजमीन मुरादाबाद मंडल का होगा। मंडल में अमरोहा की हिस्सेदारी की संख्या 1,668 होगी। इसके अलावा चित्रकूट से सबसे कम महज 35 लोग हज पर जाएंगे।
विज्ञापन

इस्लाम के पांच अरकान में हज की अहमियत अधिक है। हर मुसलमान पर जिंदगी में एक बार हज करना फर्ज है। सऊदी अरब के मक्का और मदीना के अलावा अन्य जगहों पर अरकान को अदा करना पड़ता है। हज 2020 के लिए फॉर्म भरने की सुविधा शुरू हो गई है। लोगों के लिए 10 नवंबर तक फॉर्म भरने की सुविधा है। इस बार केवल ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं। अब तक ऑनलाइन के अलावा हार्ड कॉपी भी जमा किए गए हैं। इसके चलते हज कमेटी ऑफ इंडिया के कार्यालय में जाने से छुटकारा मिल जाएगा। मंडल में चार जिले शामिल हैं जिसमें मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर और संभल शामिल हैं। इन जिलों से कुल 13,840 लोग हज के लिए जाने वालों में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा तीसरा सर्वाधिक जिला बिजनौर है यहां से 3,226 लोगों के जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यह हैं मंडल के जिलों का ब्योरा
मुरादाबाद 5,258
बिजनौर 3,226
रामपुर 2,045
अमरोहा 1,668
संभल 1,283
यह हैं 100 से हजयात्रियों वाले जिले
अमरोहा। चित्रकूट में 35, महोबा में 42, औरेया में 48, एटा में 49, मैनपुरी में 52, सोनभद्र में 64, हाथरस में 83 और कानपुर देहात में 84 हजयात्री संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं टॉप छह जिले
अमरोहा। प्रदेश से हज पर जाने वालों में मुरादाबाद से 5,258, लखनऊ से 3,595, बिजनौर से 3,226, मेरठ से 2,825, कानपुर नगर से 2,506, आजमगढ़ से 2,360 आजमीन जाएंगे।

हज फैसिलिटेशन सेंटर से फॉर्म भरने की सुविधा
अमरोहा। हज पर जाने वालों की सहूलियत के लिए हज फैसिलिटेशन सेंटर खोले जाएंगे। यहां से लोग ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसे प्रतिष्ठित अनुदानित मदरसों में खोलना है। प्रति 500 हज यात्रियों पर एक हज सुविधा केंद्र या हज फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करना है। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed