{"_id":"5d4f08fa8ebc3e6cf57b4070","slug":"haj-jpnagar-news-mbd3182165131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्र की नमाज के बाद दुआ, हाजी का लकब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्र की नमाज के बाद दुआ, हाजी का लकब
विज्ञापन
अमरोहा। अराफात का मैदान। लब्बैक अल्ला हुम्म लब्बैक की गूंजती सदा। दिल की धड़कने बढ़ी। हज मुकम्मल होने की जुस्तजूं। जौहर के बाद कुछ बेचैनी बढ़ी, लेकिन हज मुकम्मल होने की खुशी भी। हालांकि जुबां से अल्फाज नहीं निकल रहें। चारों तरफ एहराम बांधे लोग। खुतबा भी पूरी तरह गौर से सुना। हर कोई अल्लाह के दर पर फरियाद के साथ। देश के विभिन्न इलाकों के रहने वाले लोग। अस्र की नमाज के बाद दुआ का सिलसिला शुरू हुआ। जो मगरिब की अजान के पहले तक चला। आसमान में सूरज के छिपने के बाद मुजदल्फा की रवानगी।
जिले से 800 से अधिक लोग हज के लिए गए हैं। सऊदी अरब में शनिवार को जिलहिज की नौ तारीख रही। पूरे दिन अराफात के मैदान में लोग अपने लिए मशगूल। शहर के मोहल्ला नल के कयूम मंसूरी और मुजम्मिल मंसूरी, काजीजादा के मजाहिर हुसैन, तलवार शाह नई बस्ती के शजारूल हुसैन, गुजरी मोहल्ले के तैयब हुसैन और सैयद शानदार तकवी ने बताया कि अस्र की नमाज के लिए सभी लोग एक जगह खड़े हो गए। अराफात का मैदान, अस्र के अव्वल टाइम में नमाज अदा की गई। इसके बाद दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया। रो-रोकर और गिड़गिड़ा कर बारगाहे इलाही में दुआएं मांगी। गुनाहों और मगफिरत की दुआ की। उन्होंने बताया कि अस्र की नमाज के पहले तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके चलते सुकून मिला। हालांकि अराफात के मैदान में अस्र की नमाज के साथ ही दिल को राहत मिलने लगी। हाजियों को सुकून के लिए अल्लाह ने तेज हवाओं के साथ बारिश कर दी। अस्र की नमाज से पहले हवा शुरू हुई। उसके बाद बारिश से सुकून मिला। जौहर की नमाज के बाद तस्बीह पढ़ने में जुट गए। नमरा मस्जिद से फिज़ा में अज़ान की सदा गूंजती है। इसके अलावा शहर और देहात में लोगों ने मक्का लाइव के जरिए हज के अरकान की अदायगी को देखा। कई लोगों ने हज पर जाने के लिए अल्लाह से दुआ कीं। शहर के नल चौराहे पर फर्नीचर कारोबारी मेराजुद्दीन के दरवाजे पर लोगों ने टेलीविजन से हज के अरकान को देखा।