फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hadse me dampati or unke ikloate bete ki mout

सड़क हादसे में दंपति और उनके इकलौते बेटे की मौत

Tue, 09 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 09 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा से मुरादाबाद में भांजी के बेटे के छोछक के कार्यक्रम में आ रहे बाइक सवार दंपति और उनके इकलौते बेटे को सोमवार दोपहर पाकबडा अगवानपुर मार्ग पर अचानक यूटर्न ले रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति की मौके पर और उनके बेटे की उपचार के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़ भाग गया। पाकबड़ा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवारों ने हलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


अमरोहा देहात के कड़ापुर गांव निवासी किसान पतराम (40) पत्नी रानी (38), बेटे सौरभ (15) और छह बेटियों के साथ रहते थे। वह रविवार दोपहर मुरादाबाद के  महमंतपुर गांव में रहने वाली भांजी कमलेश के बेटे के छोछक के कार्यक्रम में पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर आ रहे थे। पाकबड़ा अगवानपुर मार्ग पर गागन के पुल के पास अचानक यूटर्न ले रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए, दंपति और उनका बेटा सड़क से 20 मीटर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। इस दौरान पीछेे से दूसरी बाइक पर पत्नी अनीता के साथ आ रहे पतराम के बडे़ भाई ने हादसे की सूचना कंट्रोल रूम में दी। पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल सौरभ को जिला अस्पताल भिजवाया, हालांकि रास्ते में ही सौरभ की भी मौत हो गई। सौरभ के सिर में चोट आई थी। एसएचओ पाकबड़ा शाहिद चौहान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed