फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gurukul students dominate the closing ceremony of Amroha Mahotsav

Amroha News: अमरोहा महोत्सव के समापन पर छाईं गुरुकुल की छात्राएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Gurukul students dominate the closing ceremony of Amroha Mahotsav
अमरोहा। पिछले नौ दिनों से राजकीय इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में आयोजित हो रहे अमरोहा महोत्सव का समापन हो गया। समापन के दिन रागिनी डांस ग्रुप लखनऊ, नाटिका मंच के अलावा श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर भाजपा आईटी व सोशल मीडिया सेल के अलावा महोत्सव से जुड़े पालिका, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन

अलग अलग रंगों एवं कार्यक्रमों से गुजरते हुए पहली बार आयोजित हुए अमरोहा महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। महोत्सव के दौरान रोजाना अलग अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां लोगों को बेहद पसंद आई। महोत्सव में रोजाना भीड़ बढ़ती गई। पहले दिन भजन गायिका स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति के बाद दूसरे दिन साधो बैंड, तीसरे दिन बॉलीबुड गायक अल्ताफ राजा, चौथे दिन श्रीकृष्ण रास लीला एवं रामलीला के अलावा पंडित सुरेश व्यास का नृत्य, पांचवें दिन हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा एवं नीरज बख्शी छठवें दिन राजा रैंचों एवं जूनियर जॉनी लीवर, सातवें दिन कवि सम्मेलन एवं आठवें दिन जादूगर जुगनू व गायक हेमंत बृजवासी की प्रस्तुति हुई। हरेक दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों से गुजरते हुए मंगलवार को महोत्सव अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन श्रीमद दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय चोटीपुरा की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा योगासन प्रस्तुत किये। इसके अलावा रागिनी डांस ग्रुप लखनऊ के बॉलीबुड, सूफी एवं कत्थक नृत्य लोगों को खूब पसंद आए। साथ ही नाटिका मंच की सरिता यादव ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन आयोजन में बड़ी भूमिका निभाने वाले राजस्व, पुलिस एवं पालिका से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों, मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल जग्गा, मिशन शक्ति अभियान से जुड़ी पुलिस कर्मियों, पुलिस मेला प्रभारी अनिल कुमार एवं सुशील कुमार, डायल 112 से जुड़े पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। डीएम राजेश कुमार त्यागी एवं महोत्सव के नोडल एडीएम सुरेंद्र सिंह ने आयोजन के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस मौके पर, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एएसपी राजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विभा श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, ईओ डॉ. बृजेश कुमार, आचार्य डॉ. सुमेधा, पालिका चेयरमैन शशि जैन, अतुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed