फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gurjar society will fight together for reservation: Dheeraj

गुर्जर समाज आरक्षण के लिए मिलकर करेगा संघर्ष : धीरज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Gurjar society will fight together for reservation: Dheeraj
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के संयोजन में गुर्जर महासम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल हमारे आदर्श हैं। उन्होंने खंड-खंड भारत को अखंड बनाया। देश विरोधी ताकतों को खत्म करने का काम किया। हम गुर्जर माता पन्नाधाय के वंशज हैं। त्याग और बलिदान हमारे खून में है।
रविवार को सुखदेवी इंटर कॉलेज के मैदान में गुर्जर महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। धीरज गुर्जर ने कहा, गुर्जर आरक्षण का जो बीड़ा किरोड़ी सिंह बैंसला ने उठाया था, वह अभी अधूरा है। हम सबको मिलकर गुर्जर आरक्षण के लिए संघर्ष करना होगा। आज देश में गुर्जर सेना में गुर्जर रेजिमेंट की जरूरत है। भारत सरकार देश में गुर्जर रेजिमेंट बनाएं, धन सिंह कोतवाल एवं राजेश पायलट को भारत रत्न से सम्मानित करें।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. यशवीर सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज के उत्थान और विकास के लिए कार्य करना होगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करना होगा। समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। संचालन ओमकार कटारिया, मास्टर यशपाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह गुर्जर, विधायक अतुल प्रधान, विदित चौधरी, रविंद्र भाटी, विनोद नागर, राजीव देहरी, टेकचंद सिंह, महकार सिंह नागर, विचित्र भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed