{"_id":"57362cce4f1c1be372919f31","slug":"gul-rhi-bijli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने काटा केबल तो 15 घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने काटा केबल तो 15 घंटे गुल रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Sat, 14 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक चूहे ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन उड़ा दिया। चूहे ने बृहस्पतिवार रात डबल लाइन बिजलीघर का एक केबल काट दियाा। इससे डबल लाइन बिजलीघर की आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इससे पूरी रात और दिन में एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग भीषण गर्मी में उबलते रहे। शुक्रवार दोपहर में 15 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
मोहल्ला दानिशमंदान स्थित डबल लाइन बिजलीघर से नगर के मोहल्ला बेगम सराय, कटरा गुलाम अली, डाक बंगला, बड़ा बाजार, दानिश मंदान, रेलवे स्टेशन रोड, मुरादाबादी गेट के लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। रात करीब दस बजे चूहे ने बिजलीघर का एक केबल काट दिया। इससे आपूर्ति ठप हो गई।
शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही अवर अभियंता अधीनस्थ कर्मियों को साथ लेकर आपूर्ति बहाली में जुट गए। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे तमाम कोशिशों के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी आपूर्ति सुचारु कराने में सफल हो पाए। करीब 15 घंटे बाद बिजली मिलने पर नागरिकों ने राहत महसूस की। पूरी रात शहरवासी बिजली अधिकारियों को कोसते रहे।