फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Groups of Shiva devotees leave for Haridwar to collect Kanwar

Amroha News: कांवड़ लेने शिवभक्तों के जत्थे हरिद्वार रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Groups of Shiva devotees leave for Haridwar to collect Kanwar
अमरोहा। महाशिवरात्रि पर्व के नजदीक आते ही जिले में कांवड़ियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कांवड़ियों का रेला उमड़ने लगा है। शहर और देहात से कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए कूच करने लगे हैं। रोडवेज बस अड्डे से लेकर विभिन्न स्थानों पर कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन



फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि आठ मार्च को है। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेने जाने वाले शिवभक्तों का चारों तरफ से भीड़ उमड़ने लगी है। शुक्रवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक देखी गई। रोडवेज बस अड्डे से अमरोहा के मोहल्ला शकूरपुरा, बटवाल, धावड़ी गांव के कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार को रवाना हुए। रोडवेज बस और निजी वाहन ही शिवभक्तों के हरिद्वार जाने के लिए सहारा है। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed