फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ground of power house will be tehsil office

बिजली घर की जमीन पर बनेगी तहसील

Wed, 23 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 23 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
ground of power house will be tehsil office
javed abdi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री का 15 अप्रैल को नौगावां सादात का दौरा बेमिसाल बनाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब तक नौगावां में रहेंगे ख्याति प्राप्त शहनाई वादक मरहूम बिस्मिल्ला खां के बेटे जामिन हुसैन अपनी शहनाई बजाते रहेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को अपने आवास पर मौलाना जावेद आब्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नौगावां आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। वह सुबह 11-.30 बजे बादशाहपुर इंटरकालेज के मैदान पर हेलीकाप्टर से उतरेंगे। वह यहां नई तहसील जोकि उप्र की मॉडल तहसील होगी, उसका शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पंजतनी गेट जोकि एक पहचान होगी उसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


गर्ल्स डिग्री कालेज, नगर पालिका बोर्ड बनाए जाने और बस अड्डे के निर्माण की घोषणा भी करेंगे। कहा कि नई तहसील के लिए बिजली घर की जमीन फाइनल कर ली गई है। तीन किसानों से जमीन खरीदी जाएगी, वह जमीन देने को तैयार हैं। कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। यहां 18 बीघा जमीन पूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल में सबसे अधिक विकास
मौलाना जावेद आब्दी ने दावा किया कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार ने प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य किए हैं। नौगावां में ही फोरलेन सड़क, प्रदेश का पहला अंडरग्राउंड बिजली वाला कस्बा नौगावां बना है। हुसैनी चौक का जीर्णोद्धार, डिवाइडर की सड़कें, मैरिज हाल, शहजादा कासिम मैरिज लान बनाए गए हैं। अभी और घोषणाएं की जाएंगी। 


तहसील के शिलान्यास को पहुंचा पत्र
जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से नई तहसील के शिलान्यास के लिए जमीन फाइनल कर तैयारियां करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है। इसके बाद जमीन फाइनल करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed