फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Groom ran away from Mandapa after seeing his girlfriend arriving during wedding rituals in Amroha

UP: शादी के रस्मों के बीच पहुंची प्रेमिका को देख मंडप से भाग गया दूल्हा, रात भर इंतजार; तड़के हुआ ये काम

Sat, 20 Jan 2024 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Jan 2024 01:04 PM IST
सार

अमरोहा के मंडी धनौरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका के आने पर एक दूल्हा मंडप से फरार हो गया। रातभर प्रेमिका ने हंगामा किया। हालांकि परिजनों के समझाने के बाद प्रेमिका चली गई। तड़के विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

विज्ञापन
Groom ran away from Mandapa after seeing his girlfriend arriving during wedding rituals in Amroha
Groom - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी द्वारा शादी करने की सूचना पर प्रेमिका जीजा और पुलिस को साथ लेकर मंडप में पहुंच गई। प्रेमिका को देखकर दूल्हा बना प्रेमी वहां से भाग निकला। जिसके बाद प्रेमिका ने हंगामा खड़ा कर दिया। रात भर मंडप में ड्रामा चलता रहा। हालांकि, दूल्हे के परिजनों ने किसी तरह उसे समझाया। जिसके बाद वह चली गई। 
विज्ञापन


तड़के में विवाह की रस्में पूरी हुईं और परिजनों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जनपद बिजनौर के एक गांव की युवती अपने जीजा के साथ थाने आई। कहा कि उसका प्रेमी की नगर के एक बैंक्वेट हॉल में शादी हो रही है। 
विज्ञापन


बताया कि उसने उसके साथ शादी भी की हुई है। पुलिस ने इस संबंध में युवती से शादी किए जाने के प्रमाण मांगे तो वह दिखाने में नाकाम रही। युवती के जोर देने पर पुलिस को उसके साथ मंडप भेज दिया गया। जैसे ही प्रेमिका पुलिस संग वहां पहुंची तभी उसे देखकर दूल्हा बना प्रेमी मौके से भाग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। दुल्हन व बरातियों में हलचल मच गई। दुल्हन पक्ष के लोग आपस में चर्चा करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस प्रेमिका को अपने साथ थाने ले आई। मंडप से दूल्हे के भाग जाने व पुलिस के समझाने पर प्रेमिका अपने जीजा के साथ वापस बिजनौर चली गई। 

प्रेमिका के वापस चले जाने के बाद प्रेमी फिर से मंडप पहुंच गया। बाद में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के परिजनों में वार्ता हुई। जिस पर दुल्हन पक्ष के लोग मान गए। तब जाकर तड़के में विवाह की रस्में पूरी हुईं। दूल्हा- दुल्हन को साथ लेकर विदा हो गया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed