फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Groom dies under suspicious circumstances on wedding night in Amroha

सुहागरात से पहले दूल्हे की मौत: दुल्हन विदा कर लाया घर... रात 2 बजे बिगड़ी तबीयत, धरी रह गई वलीमे की तैयारी

Sun, 09 Nov 2025 05:43 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Nov 2025 05:43 PM IST
सार

रविवार को होने वाले वलीमे की सभी तैयारियां धरी रह गईं। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। घटना की जानकारी होने पर शहरवासी अचंभित रह गए। पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Groom dies under suspicious circumstances on wedding night in Amroha
शादी की रात दूल्हे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां निकाह की औपचारिकता के बाद दुल्हन को घर लेकर पहुंचे दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज (38) की एक घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को होने वाले वलीमे की सभी तैयारियां धरी रह गईं। दूल्हे की मौत के बाद शादी की खुशियां काफूर हो गईं। घटना की जानकारी होने पर शहरवासी अचंभित रह गए। बिना पुलिस कार्रवाई के दूल्हे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

विज्ञापन

मृतक दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम मोहल्ला नोगजा के रहने वाले थे। जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान चलाने वाले गुड्डू उर्फ परवेज आलम के माता-पिता और बड़े भाई की मौत पहले ही हो चुकी है। गुड्डू उर्फ परवेज आलम के साथ उनके छोटे भाई पप्पू भी रहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात मोहल्ला नल नई बस्ती स्थित एक मैरिज हॉल में गुड्डू उर्फ परवेज आलम की बरात गई थी। मोहल्ला बड़ा दरबार के रहने वाले बाबू की बेटी सायमा से उनका निकाह हुआ। रविवार को मोहल्ला नल स्थित मैरिज हॉल में वलीमे का कार्यक्रम था। शनिवार की रात एक बजे निकाह की रस्म-अदायगी के बाद दुल्हन को लेकर बरात घर लौटी थी। करीब दो बजे अचानक दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम की तबीयत बिगड़ गई। 

विज्ञापन

इसके बाद परिजन गुड्डू उर्फ परवेज आलम को लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचे। यहां तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन यहां से भी डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। यहां एक निजी अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने गुड्डू उर्फ परवेज आलम को मृत घोषित कर दिया। 

शादी की रात दूल्हे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसी रात दुल्हन बनी सायमा को जैसे ही पति गुड्डू उर्फ परवेज आलम की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। बेहोश होकर घर में गिर पड़ी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शादी के जोड़े में सजी दुल्हन सायमा को संभाला। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

हर कोई दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम की मौत की वजह जानने को लालायित दिखा। चर्चा है कि मृतक दूल्हे गुड्डू उर्फ परवेज आलम का शरीर पीला पड़ा हुआ था। हालांकि, परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed